विद्यार्थियों ने ली ईमानदारी से काम करने की शपथ
पानीपत| एमएएसडी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की योग्यता एवं उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने के लिए पदाधिकार दिए गए। विद्यार्थियों ने अपने पदों पर ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने की शपथ ली। इस दौरान रंजना शर्मा, ओमवती यादव, संगीता गाबा, मुन्नी गौतम मौजूद रहीं।