पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • कर्नाटक में जनाधार का सम्मान करे कांग्रेस : विज

कर्नाटक में जनाधार का सम्मान करे कांग्रेस : विज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर भाजपा नेताओं ने यहां जिला अध्यक्ष प्रमोद विज के कार्यालय पर जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने कहा कि सरकार भाजपा की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक के जनादेश का सम्मान करे। वहीं, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने कहा कि जनता का जनादेश तो यह है कि भाजपा की सरकार बने, लेकिन कांग्रेस भाजपा को रोकने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इस मौके पर जिले भर से भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रमोद विज के कार्यालय पहुंचे। जिसमें उपाध्यक्ष सुनील सोनी, महामंत्री देवेंद्र दत्ता, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व पार्षद रामकुमार सैनी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विपिन चुघ, पार्षद हरीश शर्मा, पार्षद व युवा प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश नांगरू, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, ईश कुमार राणा, गुलशन सेठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...