गीता में मनुष्य की हर समस्या का समाधान
पानीपत| गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन के अवसर पर वृंदावन ट्रस्ट के सदस्यों ने शिव नगर स्थित पुनर्वास केंद्र में बच्चों को गीता बांटी गई। मंगलवार होने के कारण हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वृंदावन ट्रस्ट के सचिव हरीश बंसल ने कहा कि गीता जीवन का सार है। मनुष्य की हर समस्या का समाधान गीता में है। वृंदावन ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पानीपत क्षेत्र भी गीता क्षेत्र है। कुरुक्षेत्र से 70 कोस की भीतर पानीपत आता है। ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल ने कहा कि आज भारत के विभिन्न नगरों में ज्ञानानंद महाराज का जन्मदिन मनाया गया। वृंदावन ट्रस्ट ने अनाथ आश्रम में बच्चों को गीता वितरित करके महाराज के प्रकल्पों की ओर अग्रसर किया है। इस अवसर पर नवीन गर्ग, जोगिंदर कुंडू, प्रमोद मित्तल, संजय गोयल, विशाल गुप्ता, दिनेश गर्ग, नवीन गुप्ता व मुकेश मौजूद रहा।