पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • हुडा ने जिमखाना क्लब के पास से 20 दिन बाद फिर हटाया अतिक्रमण

हुडा ने जिमखाना क्लब के पास से 20 दिन बाद फिर हटाया अतिक्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-25 स्थित जिमखाना क्लब के पास खाली पड़ी जमीन में रेत-बजरी डालकर कब्जा जमाए बैठे कब्जाधारियों पर 20 दिन बाद फिर कार्रवाई करते हुए हुडा की टीम ने उन्हें हटा दिया। इससे पहले ही 26 अप्रैल काे यहां से कब्जा हटवाया गया था, लेकिन कब्जाधारियों ने अगले दिन ही कब्जा कर लिया था। टीम अपने साथ 5 ट्राॅलियां रेत की भरकर भी हुडा कार्यालय में ले गई और स्टाेर में जमा करवा दिया।

हुडा अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान अब नियमित चलेगा। एक बार कब्जा हटाने के बाद जो कोई दोबारा कब्जा जमाए मिलेगा, उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।

कब्जा हटवाने के दौरान नायल तहसीलदार हेमलता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। हुडा के एसडीओ देवेंद्र मलिक ने बताया कि ने बताया कि शहर में हुडा सेक्टरों में कई जगह ऐसी हैं, जहां पर कब्जाधारी लंबे समय से कब्जा जमाए बैठे हैं। अब इन्हें किसी भी सूरत में नहीं दिया जाएगा। विशेष रूप से सेक्टर-25 में जिमखाना क्लब के पास और मलिक पेट्रोल पंकज के पीछे ट्रांसपोर्ट नगर में जो कब्जाधारी हैं, उन्हें हटाया जाएगा। बुधवार को फिर कर्मचारी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे, जो कोई कब्जाधारी मिला तो चेतावनी दी जाएगी। गुरुवार को फिर जाएंगे। जितना भी सामान मिलेगा, उसे जब्त किया जाएगा।

पानीपत. सेक्टर 25 जिमखाना क्लब के सामने से हुडा अधिकारियों ने अवैध रेत का कारोबार हटवाया।

खबरें और भी हैं...