ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
समालखा | गोशाला के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव का पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर डेड हाउस में रखवा दिया। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जीआरपी चौकी इंचार्ज जोगेंद्र कुंडू ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि गोशाला के समीप रेलवे पटरी के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 27 साल है।