पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • कर्मचारियों ने की किले के बिजली कार्यालय में कार्यरत एलडीसी को रिलीव कराने की मांग

कर्मचारियों ने की किले के बिजली कार्यालय में कार्यरत एलडीसी को रिलीव कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | बिजली निगम के पानीपत सर्कल में सिटी सब डिविजन के किला स्थित कार्यालय में कर्मचारियों ने धरना देकर एलडीसी पद पर कार्यरत कर्मचारी को रिलीव करने की मांग की। सिटी सब डिविजन के एसडीओ ललित अत्री इस कर्मचारी का रिलीव नहीं करे रहे हैं। उनका कहना है कि कार्यालय में 10 कर्मियों की जरूरत है, लेकिन इन पर एक ही कर्मचारी है। इसे भी हटा दिया गया।

बिजली कार्यालय में एसएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने धरना दिया। इसकी अध्यक्षता प्रधान किला यूनिट प्रधान केदार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि एलडीसी मंजीत सिंह का किला कार्यालय से अब अर्बन डिविजन में तबादला हो चुका है। एसई ने इसकी ट्रांसफार्मर की है। इसके बाद भी एसडीओ ललित अत्री इसे रिलीव नहीं कर रहे, जबकि उसने नए कार्यालय में ज्वाइन भी कर लिया है। इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला प्रधान महावीर सिंह सहरावत, मंजीत, सुदर्शन, विजय शर्मा, प्रवीन, कृष्ण कुमार व सतीश मलिक मौजूद रहे।

उपभोक्ताओं की सुविधा केे लिए नहीं किया रिलीव : एसडीओ ललित अत्री का कहना है कि कर्मचारी को नाजायज परेशान नहीं कर रहे हैं, बल्कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ही उसे रिलीव नहीं कर रहे हैं। सिटी सब डिविजन में 37000 उपभोक्ता हैं। इनमें ज्यादातर के गलत बिल आ रहे हैं। इसके अलावा नए कनेक्शनों की फाइल व अन्य काम भी होते हैं। इन कार्यों को करने वाला भी कोई नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जाएगी।

खबरें और भी हैं...