जिला पार्षद सत्यनारायण को पितृ शोक
इसराना | वार्ड-5 के जिला पार्षद सत्यनारायण नौल्था के 77 साल के पिता व पूर्व सैनिक सूरजभान शर्मा कस निधन हो गया है। शर्मा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पानीपत के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह सूरजभान शर्मा ने अंतिम सांस ली। ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।