इनेलो सरकार आने पर किसानों की समस्याओं का होगा समाधान : राठी
पानीपत | डिमाना गांव में इनेलो ग्रामीण अध्यक्ष कुलदीप राठी ने किसानों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से सबसे ज्यादा किसान वर्ग दुखी है। इनेलो सरकार आने पर किसानों की हर समस्याअों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए विशेष योजनाएं बनाकर लाभ देंगे। राठी ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल ने हमेशा किसान वर्ग के लिए कार्य किया, लेकिन मौजूदा दौर मे किसानों का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि इनेलो और बसपा सरकार आने से फिर किसानों के लिए कार्य किए जाएंगे। इस दौरान विशाल मलिक, नीटू मलिक, धर्मबीर ढांडा, नंदलाल शर्मा, रामफल शर्मा, सूरज भान, हरी सिंह जोगी, महाबीर, तेजबीर रोशन लाल, सूरज पाल व तेजा डिमाना मौजूद रहे।