पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ‘स्मार्ट पुलिसिंग कर स्कूल कॉलेजों के पास करें गश्त’

‘स्मार्ट पुलिसिंग कर स्कूल-कॉलेजों के पास करें गश्त’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी संगीता कालिया ने पहली क्राइम कंट्रोल मीटिंग में कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग करें, अपराधियों पर शिकंजा सकें। स्कूल- कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के पास गश्त करें। चेतावनी दी कि किसी पुलिसकर्मी के भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो कार्रवाई तय है। इसके साथ ही उन्होंने कई गंभीर पहलुओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने पद संभालने के बाद पहली बैठक लघु सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में ली। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्जों से कानून- व्यवस्था व दर्ज मुकदमों की प्रगति रिपोर्ट ली। सभी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। कहा कि जिलें मे महिलाओं की सुरक्षा, गो-तस्कर, अवैध हथियार, मादक पदार्थ, तस्करों, जुआरियों व सट्टे बाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत हों। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कार्य करें। आमजन के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें। विभाग की छवि को धूमिल ना होने दें। प्रत्येक विभाग मे कुछ ऐसे कर्मचारी होते हैं जो कहीं ना कहीं अपने स्वार्थ के लिए गलत कार्य करते हैं और बदनामी पूरे विभाग की होती है। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवई की जाएगी।

गो- तस्करी की सूचना को लें गंभीरता से

पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए कि गो- तस्करी के संबंध में सूचना को गंभीरता से लें। तुरंत नाकाबंदी करवाएं। ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। अगर तस्कर फायरिंग करते हैं तो जबाव में फायरिंग की जाए। किसी भी सूचना के मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच जांच करें।

बेवजह न खींचे जांच को

एसपी ने कहा कि किसी भी केसों की जांच को बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। सभी प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र मे आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त करें। शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिह्नित कर सूची तैयार करें। ताकि कार्रवाई की जा सके। थाना/ चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुनवाई करें। उचित कार्रवई करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें।

पटाखों जैसी आवाज छोड़ने वाले वाहनों पर कसंे शिकंजा

सभी प्रबंधक थाना/ चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र मे निरंतर गश्त करें। संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच करें। पटाखे जैसी आवाज छोड़ने वाले साइलैंसर लगाकर वाहन दौड़ाने वाले दो पहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कसें। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की एल्को सैंसर मशीन से जांच करें। पॉजीटिव पाए जाने पर चालान करें। स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों के आसपास, छुट्टी के समय राइडर, पीआर गश्त करे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन, डीएसपी मुख्यालय जगदीप दून, डीएसपी सिटी राजेश लोहान, डीएसपी पानीपत विजेंद्र सिंह, डीएसपी क्राइम अगेंस्ट वुमेन विद्यावती व जिला के सभी प्रबंधक थाना, इंचार्ज चौकी व डीपीओ के सभी शाखा इंचार्ज उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...