पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • सरप्लस गन्ना नहीं लिया तो किसानों ने मिल बंद किया

सरप्लस गन्ना नहीं लिया तो किसानों ने मिल बंद किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. शुगर मिल में विरोध कर रहे किसानों से बातचीत करते एमडी बीर सिंह।

शुगर मिल एमडी ने दिया समाधान का आश्वासन

भास्कर न्यूज | पानीपत

जिले के गन्ना उत्पादक किसानों ने शुगर मिल की ओर से उनका करीब 4.55 लाख क्विंटल सरप्लस गन्ना नहीं लेने के विरोध में मंगलवार को मिल को बंद कर रोष प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के सदस्य शुगर मिल पहुंचे। एमडी बीर सिंह भी विरोध कर रहे किसानों के पास पहुंचे।

भाकियू जिला प्रधान सुरेश दहिया ने एमडी को बताया कि जिला में अभी भी करीब 5.65 लाख क्विंटल गन्ना किसानों के खेतों में खड़ा हैं और शुगर मिल द्वारा ही उसका सर्वे करवाया गया हैं। जिसमें से 1.10 लाख क्विंटल गन्ने की ही बांडिंग हैं, और बाकी का 4.55 लाख क्विंटल अभी भी खेतों में खड़ा। वहीं किसानों व भाकियू नेताओं ने कहा कि किसानों के सरप्लस गन्ने की समस्या का समाधान होने पर ही शुगर मिल चलेगा।

किसानों की मांग पर एमडी बीर सिंह सिंह ने आश्वासन दिया कि 5.65 लाख क्विंटल गन्ने में से शुगर मिल में 1.10 की बांडिंग हैं और 1 लाख क्विंटल गन्ना तो जींद शुगर मिल में और 1 लाख क्विंटल गन्ना महम शुगर मिल में भिजवाया जाएगा। वहीं जो भी गन्ना बकाया रहेगा तो उसे पानीपत शुगर मिल ही खरीदेगी। इसके बाद ही किसान ने शुगर मिल खोलने पर राजी हुए।। किसानों के विरोध के चलते पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सुरेश दहिया, दलबीर जागलान, बिजेंद्र जागलान, चांद, निशान मलिक व अन्य किसान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...