पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फांस की आग से जली गन्ने की फसल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | थाना सदर के शिमला गुजरान में गेहूं के फास की आग हवा से गन्ने के खेत में पहुंच गई। इससे पूरी फसल जल गई। शिमला गुजरान के कुलदीप ने थाना सदर में तहरीर देकर मामले की शिकायत की। कुलदीप ने बताया कि खेती के लिए जमीन ठेके पर ले रखी है। उस खेत में गन्ने की फसल है। उनके खेत के बराबर सतवीर का खेत है। रविवार दोपहर सतवीर ने अपनी गेहूं की फास में आग लगा दी लेकिन, आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं किया। तेज हवा के कारण चिंगारी उसके खेत में पहुंच गई और पूरी फसल जल गई।

खबरें और भी हैं...