न्यू मखीजा कॉलोनी के गोदाम से ट्रैक्टर की बैट्री और तार ले गए चोर
पानीपत | न्यू मखीजा कॉलोनी स्थित गोदाम से चोर ट्रैक्टर की बैट्री और तार चोरी कर ले गए। सोनीपत निवासी कृष्ण गोस्वामी ने मॉडल टाउन की चौकी आठ मरला पर मंगलवार को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि न्यू मुखीजा काॅलोनी में गोदाम बना रखा है। जहां वह अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली व अन्य सामान रखते हैं। 27 अप्रैल को गोदाम में वह ताला लगाकर गए थे। अगले दिन सुबह नौ बजे गोदाम खोला तो ट्रैक्टर की बैट्री व तार आदि गायब थे। उन्होंने अपने स्तर पर ही तलाश शुरू कर दी लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।