पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • रेप पीड़िता बहनों को इंसाफ दिलाने को उत्थान समिति ने एसपी से लगाई गुहार

रेप पीड़िता बहनों को इंसाफ दिलाने को उत्थान समिति ने एसपी से लगाई गुहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | एक महीने पहले दुष्कर्म की शिकार हुई सगी बहनें न्याय की आस में दर-दर की ठोकर खा रही हैं। पुलिस केस दर्ज कर भूल चुकी है। नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता ने मंगलवार को एसपी संगीता कालिया से मुलाकात कर बहनों को इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाई। पुलिस पर धमकाने और मेडिकल रिपोर्ट गायब करने का आरोप लगाया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और चांदनी बाग थाना एसएचओ को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करने के आदेश दिए। सुनीता आर्या का कहना है कि सेक्टर-29 पार्ट वन स्थित फ्लोरा चौक की रहने वाली महिला के साथ उसके पति के दो दोस्तों ने रेप किया। आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित बहनों को धमका रही है। मेडिकल रिपोर्ट भी गायब कर दी है। पुलिस ने ही दोनों बहनों का वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर ठहरवा दिया है। मंगलवार सुबह यह मामला उनके संज्ञान में आया। पीड़ित बहनों को आरोपी पति की चाची लेकर उनके पास पहुंची थीं। चाचा ने बताया कि पीड़ित बहनें काफी डरी हुई हैं। उनको अपनी जान का खतरा सता रहा है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

खबरें और भी हैं...