पानीपत | जीएसटी दरें घटने के बावजूद उपभोक्ताओं को दाम
पानीपत | जीएसटी दरें घटने के बावजूद उपभोक्ताओं को दाम में कमी का लाभ नहीं देने वाले कारोबारियों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी (नेशनल एंटी प्रोफिटियरिंग) कानून बनाया था। लेकिन जागरुकता के अभाव और पेचीदा प्रक्रिया की वजह से यह कानून बेसर साबित हो रहा है। पिछले साल नवंबर में 176 वस्तुओं पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% किया गया था। इससे वस्तुओं के खुदरा दाम तो घट गए, लेकिन कई दुकानदार 28 फीसदी की दर से ही इन वस्तुओं को बेच रहे हैं। नेशनल एंटी प्रोफिटियरिंग अथॉरिटी को पिछले चार महीनों में देशभर से ऐसे मामलों की 200 से भी कम शिकायतें मिली हैं। इनमें से सिर्फ 68 मामले ही डायरेक्टर जनरल ऑफ सेफगार्ड को जांच के लिए रैफर किए गए। यहां 10 केस में जांच शुरू हुई।