पानीपत के सेक्टर 13/17 में अगस्त 2015 में शुरू हुआ
पानीपत के सेक्टर 13/17 में अगस्त 2015 में शुरू हुआ महिला थाना गांव-कस्बा की तो दूर, शहर की महिलाओं को भी राहत नहीं दे पाया। थाने तक जाने के लिए कोई साधन नहीं है। महिला अगर शिकायत लेकर यहां जाती है तो जीटी रोड पर यमुना एनक्लेव के पास उतरना पड़ता है। यहां से महिला थाना एक किलोमीटर दूर है। यहां ऑटो भी नहीं खड़े रहते, ऐसे में महिलाओं को पैदल ही जाना पड़ता है। इसलिए पीड़ित महिला थाना जाने की बजाय अपने क्षेत्र के थानों में ही केस दर्ज कराना उचित समझती हैं। महिला थाने में रेप का केस दर्ज कराने वाली एक महिला ने बताया कि वह गरीब है। हर बार ऑटो बुक कराकर नहीं आ सकती। रेप, छेड़छाड़ और दहेज प्रताड़ना के 2017 में 87 केस दर्ज हुए। इससे पहले वर्ष 2016 में 106 केस रजिस्टर्ड हुए थे। महिला थाने में नफरी की भी कमी है। दो एएसआई और तीन हवलदार थाने में कम है। कैथल महिला थाना में ज्यादा काम के तनाव में एक महिला हेड कांस्टेबल ने सुसाइड का प्रयास किया था। उसका आरोप था कि एसएचओ व मुंशी उस पर ज्यादा काम का दबाव डालते हैं, इसी कारण तनाव में रहती है।