पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • तेल चुराने को रिफाइनरी की पाइप लाइन में लगाई वाॅल्व पकड़ी, उपर डाली थी मिट्‌टी

तेल चुराने को रिफाइनरी की पाइप लाइन में लगाई वाॅल्व पकड़ी, उपर डाली थी मिट्‌टी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पानीपत रिफाइनरी की तेल पाइप लाइन से शामड़ी गांव के पास चोरों ने तेल चोरी करने का प्रयास किया। तेल चोरी करने के लिए चोरों ने दो इंच की वाॅल्व लगाई हुई थी। सूचना के बाद कंपनी के अधिकारी और सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक पाइप लाइन शामड़ी-चिड़ाना रोड पर ईंट-भट्ठे के पास लहणा सिंह के खेतों से गुजरती है, जहां पर चोरों ने पाइप से तेल से चोरी करने के लिए वाॅल्व लगाई थी, वह खेतों के रास्ते से करीब 700 मीटर अंदर था।

खबरें और भी हैं...