ग्रिल उखाड़ 1.5 लाख नकद व 4 लाख के गहने चुराए, फिर खेत में की शराब पार्टी
भास्कर न्यूज | मतलौडा/पानीपत
9 फीट ऊंची चार दीवारी फांदकर घर में घुस बदमाश कमरे की ग्रिल उखाड़कर डेढ़ लाख रुपए कैश और 4 लाख रुपए से ज्यादा के गहने चोरी करके ले गए। फ्रिज से तरबूज निकाला और घर से करीब 100 फीट दूर खेत में शराब पार्टी कर खाया। यहीं पर चोर गहने के डिब्बे छोड़ गए।
वारदात शनिवार रात 12 से सुबह 5 बजे के बीच मतलौडा के सनराइज पब्लिक स्कूल के पास खेत में बने हरिओम के घर में हुई। चोरों ने मेन गेट पर बाहर से रस्सी बांध दी थी, ताकि जागने पर कोई अंदर न आ सके। जिस कमरे में ग्रिल उखाड़ी उसकी अंदर से कुंडी भी बंद कर रखी थी। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। मतलौडा थाने में अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
सुबह 5 बजे चोरी का पता चला
हरिओम ने बताया कि रात 12 बजे टीवी देखने के बाद परिजनों के साथ कमरे के बाहर लॉबी में सो थे। घर के पीछे कमरे की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर चोर कमरे में घुसे। स्टोर रूम में गहने व कैश था। इसके बगल वाले कमरे में चोरी करने के बाद बदमाशों ने अंदर से कमरा बंद कर लिया और चोरी की। सुबह करीब 5 बजे हरिओम जगे तो कमरा अंदर से बंद था।
भास्कर न्यूज | मतलौडा/पानीपत
9 फीट ऊंची चार दीवारी फांदकर घर में घुस बदमाश कमरे की ग्रिल उखाड़कर डेढ़ लाख रुपए कैश और 4 लाख रुपए से ज्यादा के गहने चोरी करके ले गए। फ्रिज से तरबूज निकाला और घर से करीब 100 फीट दूर खेत में शराब पार्टी कर खाया। यहीं पर चोर गहने के डिब्बे छोड़ गए।
वारदात शनिवार रात 12 से सुबह 5 बजे के बीच मतलौडा के सनराइज पब्लिक स्कूल के पास खेत में बने हरिओम के घर में हुई। चोरों ने मेन गेट पर बाहर से रस्सी बांध दी थी, ताकि जागने पर कोई अंदर न आ सके। जिस कमरे में ग्रिल उखाड़ी उसकी अंदर से कुंडी भी बंद कर रखी थी। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। मतलौडा थाने में अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
खेत में मिले गहनों के डिब्बे
चोरी के बाद बदमाशों ने गहने निकालकर डिब्बे फेंक दिए। यहां पर शराब की दो बोतल, गहनों के खाली डिब्बे और खाया हुआ तरबूज मिला है। हरिओम खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि फसल बेचने के बाद घर में कैश रखा हुआ था। पुलिस का मानना है कि वारदात से पहले चोरों ने रैकी की है।