बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने वाली 5 छात्राएं सम्मानित
पानीपत. यमुना एन्क्लेव में ज्ञान ज्योति संस्था की ओर से छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्रा साक्षी को सम्मानित करतीं अतिथि।
भास्कर न्यूज | पानीपत
यमुना एन्क्लेव के सामुदायिक केंद्र में रविवार को ज्ञान ज्योति गृहलक्ष्मी छात्रवृत्ति योजना के तहत हरियाणा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने पर 5 छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता रहीं। जबकि, विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे आर्य कॉलेज के प्रो. डाॅ. अजय गर्ग ने कहा कि छात्राओं को आगे पढ़ने में वह हर संभव सहायता करेंगे। सम्मानित होने वाली छात्राओं में साक्षी, आरती, ज्योति, नेहा व भव्य शामिल रहीं। इस दौरान त्यागी आर्ट ग्रुप की ओर से नुक्कड़ नाटक स्वच्छता व पानी बचाओ का मंचन किया गया। कार्यक्रम में रमा गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, एसएस कौशल, नीलम कौशल, कोमल गोयल, शशी मित्तल, एके सोनी, हरीश बत्रा, आरके दीक्षित, एसएस ओबेराय, एसके गाबा व डाॅ. मधु दीक्षित मौजूद रहीं।