पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • नियम 134ए : बिल्डिंग मैटीरियल ट्रैफिक से संबंधित भी आए सवाल

नियम 134ए : बिल्डिंग मैटीरियल ट्रैफिक से संबंधित भी आए सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. संस्कृति मॉडल स्कूल में नियम 134ए के तहत पेपर देने के बाद लंच करती बच्ची। ज्यादातर बच्चों ने कम समय में ही पेपर हल कर दिया।

9 सेंटरों पर 6516 सीटों पर मुफ्त दाखिलों के लिए 2381 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

भास्कर न्यूज | पानीपत

134ए के तहत मुफ्त दाखिले के लिए रविवार को जिले में 9 परीक्षा केंद्रों पर 6516 सीटों पर 2381 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 93 बच्चे अनुपस्थित रहे। पेपर में ट्रैफिक नियम व मकान निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री से संबंधित सवाल पूछे गए। परीक्षा को 2 भागों में बांटा गया। दूसरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने 100 अंकों की 3 घंटे की परीक्षा दी। वहीं 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने 60 अंकों के लिए 2 घंटे की परीक्षा दी। दोनों ही वर्गों की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हो गई। पानीपत डीईईओ धर्मबीर कादियान ने बताया कि सभी सेंटरों पर परीक्षा शांति पूर्वक रही। सोमवार को मार्किंग के लिए पेपरों को संबंधित सेंटरों पर भेज दिया जाएगा। मार्किंग पूरी होने के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पूरी कोशिश रहेगी कि 20 अप्रैल से पहले निजी स्कूलों में दाखिले शुरू करवा दिए जाएं।

इन नौ सेंटरों पर हुई परीक्षा: माॅडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीटी रोड पानीपत में 2 से 8वीं तक के लिए 4 सेंटर, 9वीं से 12वीं के लिए राजकीय कन्या स्कूल मॉडल टाउन में एक, 2 से 12वीं तक राजकीय विद्यालय भापरा रोड समालखा, राजकीय विद्यालय मतलौडा, राजकीय विद्यालय बापौली व राजकीय विद्यालय इसराना में एक-एक सेंटर बनाया गया है।

मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। यहां का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रखा गया था। अभिभावकों ने परीक्षा का लंबा समय होने के कारण बच्चों को खाने-पाने की चीजें पहले ही साथ दे रखी थीं। इसी कारण पेपर खत्म करके बच्चों ने बेंचों पर ही खाना भी खा लिया। बाहर खड़े अभिभावक 11:49 बजे ही परीक्षा केंद्रों में घुस गए और बच्चों को साथ भेजने को कहने लगे।

20 अप्रैल से पहले दाखिले शुरू कराने के प्रयास

समालखा. नियम १३४ए के तहत राजकीय सीसे स्कूल में 592 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी।

हवा-पानी के बारे में पूछा

सिमरजीत कौर ने बताया कि वह 5वीं में दाखिले के लिए पेपर देने के लिए आई है। उसे प्रश्न पत्र में पूछा गया कि मकान निर्माण में कौन-कौन सी सामग्री प्रयोग होती है। इसके अलावा हवा, पानी व वाहनों के बारे में पूछा गया।

ट्रैफिक नियमों पर भी सवाल

पांचवीं के लिए परीक्षा देने आए दक्ष ने बताया कि पेपर में ट्रैफिक नियमों के बारे में पूछा गया। सिलेबस से भी सवाल आए थे। पेपर अच्छा हुआ है।

बीमारी ने बढ़ाई परेशानी

तीसरी की परीक्षा देने आई आकांक्षा ने बताया कि वह तो पेपर के बीच में ही बीमार हो गई थी। ज्यादा समय होने के कारण और परेशानी बढ़ गई।

55 बच्चों ने दी परीक्षा

सनौली-बापौली ब्लाॅक स्तर पर रविवार को राजकीय बॉयज सीसे स्कूल बापौली में 59 बच्चों ने आवेदन किया था। रविवार को 55 बच्चों ने परीक्षा दी। चार अनुपस्थित रहे।

बच्चों का सहयोग करेंगे

मुफ्त दाखिला दिलवाने में बच्चों का हर तरह से सहयोग करेंगे। अभिभावकों को बता दिया है कि यदि किसी को कोई परेशानी होती है तो वे संपर्क कर सकते हैं। निजी स्कूल संचालकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी आग्रह है कि वे अभिभावकों व बच्चाें को नियम के तहत दाखिले में सहयोग करें। -सोकेंद्र बालियान, मीडिया प्रभारी, 2 जमा 5 मुद्दे जन आंदोलन।

खबरें और भी हैं...