पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

94 ऑटो व ई-रिक्शा के काटे चालान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | यातायात पुलिस ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 94 ऑटो व ई-रिक्शा के चालान काटे, साथ ही 21 वाहन इंपाउंड किए। बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा के निर्देश पर ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। रविवार को विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर आॅटो व ई-रिक्शा चालकों के कागजात की जांच की। नियमों का पालन नहीं कर रहे 94 आॅटो व ई-रिक्शा के चालान काटे गए।

खबरें और भी हैं...