पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रॉली चोर गिरोह से बरामद की 3 ट्राॅलियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | सीआईए-2 की टीम ने ट्रॉली चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर तीन ट्राॅलियों को बरामद कर लिया। आरोपियों ने ट्रॉलियों को अलग-अलग स्थानों से चोरी कर अपने गांव में छिपा रखा था। प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कटारिया का कहना है कि दिनेश निवासी लोहारी की शिकायत पर 13 अक्टूबर को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ट्रॉली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से चोरों की तलाश की जा रही थी।

शुक्रवार शाम को मुख्य सिपाही रविन्द्र के नेतृत्व में थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर टीम ने जाटल रोड देशवाल चौक से तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुरेश पुत्र मुंशी राम निवासी नदीपुर माजरा, रणबीर पुत्र धर्मा निवासी कैलाना, प्रताप पुत्र चंद्रभान निवासी कैलाना (सोनीपत) बताए। आरोपियों ने लोहारी गांव से ट्राॅली चोरी करने की वारदात को कबूल लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश कर आरोपियों को बरामदगी के लिए रिमांड पर ले लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने दो और ट्रॉली चोरी की वारदातों को कबूल लिया। आरोपियों ने बताया कि गांव आसन कला और अदियाना से ट्रॉली चोरी की थीं। रविवार को आरोपियों की निशानदेही पर दबिश दी गई तो तीनों ट्राॅलियां आरोपियों के गांव से बरामद कर ली गईं। सोमवार को आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।

पानीपत. ट्रॉली चोरी के आरोप में गिरफ्तार लोग।

खबरें और भी हैं...