पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहे थे, पिकअप को कंटेनर ने टक्कर मारी, मां की जान गई

बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहे थे, पिकअप को कंटेनर ने टक्कर मारी, मां की जान गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहे परिजनों की पिकअप गाड़ी को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटे, बेटी व पति को मामूली चोट आई है। हादसा शनिवार सुबह सोनीपत रोड पर बड़ौता गांव के पास हुआ।

बतरा कॉलोनी निवासी राजेंद्र, उसकी प|ी कमलेश अपनी बेटी रेखा को उसकी ससुराल छोड़ने पिकअप से सोनीपत के बिधलान गांव जा रहे थे। साथ में राजेंद्र के 4 बच्चे भी थे। रास्ते में बड़ौता गाेहाना बाईपास के पास पीछे से आए कंटेनर ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में 38 वर्षीय कमलेश नीचे गिरने से गंभीर घायल हो गई। राजेंद्र व अन्य सदस्यों को भी चोट लगी। हादसे के बाद सभी को गोहना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर कमलेश को रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे पानीपत लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया।

नेफ्था के पास कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

मतलौडा | रिफाइनरी बोहली में एक कंपनी में काम करने वाले सुताना वासी आदर्श को सामने से आ रहे कंटेनर ने कुचल दिया। आदर्श के दोस्त जितेन्द्र के बयान पर पुलिस ने अज्ञात कंटेनर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जितेंद्र ने बताया कि रिफाइनरी से शाम करीब 4 बजे आॅफिस के काम से नेफ्था क्रेकर प्लांट आ रहा था। दूसरी बाइक पर उसका साथी सुताना वासी आदर्श भी आ रहा था। रेलवे फाटक के पास सामने से आ रहे कंटेनर ने आदर्श की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आदर्श की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...