पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • 5 मई तक होंगे विशेष कार्यक्रम, ग्राम स्वराज योजना में जिले के 5 गांव शामिल

5 मई तक होंगे विशेष कार्यक्रम, ग्राम स्वराज योजना में जिले के 5 गांव शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांवों और शहरी क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिसके लिए पानीपत जिले के 5 गांवों का चयन किया गया है। यह योजना 14 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 5 मई तक चलेगी। इस दौरान अलग-अलग दिनों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिले के सभी 175 गांवों में ग्राम सभाएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ग्राम सभा में गांवों के विकास कार्यों का खाका तैयार किया जाएगा।

ग्राम स्वराज योजना के तहत जिले के पांच गांव- सिठाना, रजापुर, फरीदपुर, वजीरपुर टिटाना और बसाड़ा शामिल किए गए हैं। जिनमें स्वरोजगार मेले लगाकर ग्रामीणों को मौके पर ही स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इन सभी गांवों में ग्रामीण विकास से संबंधित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी रूपेंद्र मलिक ने बताया कि सभी अधिकारियों, सरपंचों और अन्य जन प्रतिनिधियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिससे इस योजना के तहत सही से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके।

गांवों के लिए ग्राम सभाओं के शेड्यूल जारी, शहर में भी होंगे कार्यक्रम, विकास कार्यों का ढांचा किया जाएगा तैयार

ग्रामीण क्षेत्र में कब क्या होगा

18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व बनाया जाएगा।

20 अप्रैल को उज्ज्वला पंचायत लगाकर गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।

24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस बनाया जाएगा।

28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान शुरू किया जाएगा।

30 अप्रैल को आयुष्मान भारत अभियान की शुरुआत होगी।

2 मई को किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित की जाएंगी।

5 मई को आजीविका और कौशल विकास मेला आयोजित किया जाएगा।

ग्राम सभाओं में प्रस्तुत होगा लेखा जोखा

24 अप्रैल को जिले की सभी 175 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा की बैठक होगी। जिनमें वहां करवाए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के सभी एससी, एसटी और बीपीएल परिवारों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लाभ दिलवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

18 अप्रैल को शहरी क्षेत्र में शुरुआत

ग्राम स्वराज योजना के तहत शहरी क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 18 अप्रैल को जिले के शहरी स्वराज अभियान की शुरुआत मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर और उपायुक्त जैसे प्रमुख व्यक्ति करेंगे। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र के गरीब से गरीब परिवार को सरकार की योजना का लाभ दिलवाना है। जिला प्रशासन ने हाली पार्क और किला पार्क के विकास कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

शहरी क्षेत्र में इन तिथियों को ये कार्यक्रम होंगे

18 अप्रैल को कचरा प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

20 अप्रैल को कचरा रीसाइकलिंग पर गोष्ठी होगी।

21 अप्रैल को अनुकरणीय कार्य करने वाले स्वच्छता कार्यकर्ता और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

22 अप्रैल को एनएसएस व एनसीसी और युवा क्लबों के युवाओं को गंदगी से स्वतंत्रता के प्रति जागरूक कर स्वच्छता शपथ दिलवाई जाएगी।

23 अप्रैल को स्वच्छता पर निबंध पेंटिंग व विचार गोष्ठी होगी।

24 व 25 अप्रैल को रुबेला व जन स्वच्छता ड्राइव कार्यक्रम होगा।

26 व 27 अप्रैल को सार्वजनिक शौचालयों के लिए विशेष अभियान चलेगा।

28 व 29 अप्रैल को कम्पोस्ट ड्राइव चलाया जाएगा।

30 अप्रैल से 1 मई तक ओडीएफ पल्स ड्राइव चलाया जाएगा।

2 मई को इंद्र धनुष टीकाकरण कार्यक्रम होगा।

3 व 4 मई को नगरपालिकाओं में सभी जल निकायों की पहचान के लिए सर्वेक्षण होगा।

5 मई का दिन महिला स्वच्छता पर केंद्रित कार्यक्रमों के लिए रहेगा और इसी दिन इसका समापन होगा।

खबरें और भी हैं...