पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • बबैल से अपहृत किशोर ने तीन दिन बाद 1 अपहर्ता को पहचाना

बबैल से अपहृत किशोर ने तीन दिन बाद 1 अपहर्ता को पहचाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | बबैल गांव से 10 अप्रैल को वैन में 14 वर्षीय किशोर का अपहरण करके ले जा रहे आरोपियों ने पुलिस को देख किशोर को देवी मंदिर में छोड़ दिया था। किशोर के घर के सामने गली से ही आरोपी निकला। तीन दिन बाद किशोर ने आरोपी को पहचान लिया और पिता को बता दिया। पिता ने आरोपी को पकड़कर उससे नाम पता पूछा तो वह गांव का ही निकला। बाद में आसपास के लोग एकत्र हो गए। लेकिन आरोपी वहां से चला गया। रविवार को पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।

बबैल गांव निवासी सूरज सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे 14 वर्षीय बेटा अमित दूध की थैली लेने गया था। रास्ते में गर्ल्स स्कूल के पास वैन में दो युवक आए और अमित को गाड़ी में डालकर चांदौली खोतपुरा की तरफ भाग गए। रात करीब 11:30 बजे अमित को लेकर आरोपी देवी मंदिर के पास पहुंचे। वहां पर पुलिस देख दोनों आरोपियों ने अमित को देवी मंदिर में छोड़ दिया और मौके से भाग गए। वहां से अमित इंसार बाजार पहुंचा। जहां उसने पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने अमित के पिता को मौके पर बुलाया। पिता उसको लेकर घर चले गए। अमित ने पिता को सारे मामले की जानकारी दी, लेकिन पिता ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। अमित नौवीं कक्षा में पढ़ता है।

पिता ने युवक को पकड़ लिया

सूरत सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को बेटा अमित घर के पास था, तभी एक युवक वहां से निकला। अमित ने पिता को बताया कि मुहं दबाकर वैन में बैठाने वाला आरोपी यही है। इस पर पिता ने युवक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम सचिन पुत्र जयभगवान निवासी बबैल बताया। वह मना करता रहा कि उसने कोई अपहरण नहीं किया। इस दौरान गांव के लोग एकत्र हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले से आरोपी मौके से चला गया। सदर थाना एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। सचिन को बुलाकर पूछताछ कर सच्चाई का पता किया जाएगा। जो भी दोषी होगा कार्रवाई करेंगे।

आरोपियों ने पुलिस देख किशोर को छोड़ दिया था देवी मंदिर

खबरें और भी हैं...