बैंकों में हो रहे घोटालों से कर्मचारियों के हितों पर हो रहा वार : शंकर
पानीपत | एसडी काॅलेज में यूनियन बैंक स्टाफ यूनियन हरियाणा का छठा अधिवेशन हुआ। आॅल इंडिया यूनियन बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव कामरेड एन शंकर ने यूनियन के प्रयास से लड़ाई लड़ कर प्राप्त की गई कर्मचारियों के हित की उपलब्धियों के बारे में बताया। यूनियन बैंक स्टाफ यूनियन हरियाणा के प्रदेश महासचिव सीके अग्रवाल ने संघटन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बैंकों में हो रहे घोटालों के कारण कर्मचारियों के हितों पर हो गहरा वार हो रहा है। इसलिए कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना खास जरूरी है। कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ से डेलिगेट आए हुए थे। इस मौके पर कामरेड एम के मुंडेल, सीके अग्रवाल, पीके गर्ग, एमके गोयल, रणधीर सिंह, बलवंत सिंह, एमपी सिंह, एससी कोहली, पीएस ठाकुर, सोम नाथ, बिजेंद्र सिरसा आदि मौजूद रहे।