किसानों ने भाजपा नेताओं को बताई मंडी में लिफ्टिंग की समस्या
सनौली | अनाज मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ने से लिफ्टिंग की समस्या बढ़ गई है।रविवार को किसानों और आढ़तियों ने हलके के भाजपा नेताओं से मिलकर गेहूं लिफ्टिंग न होने की समस्या बताई।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र हल्दाना, भाजपा मंडल प्रभारी कृष्ण छौक्कर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पंवार ने सनौली मंडी का दौरा कर एसडीएम समालखा और डीसी पानीपत को मंडी में हो रही समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान किसान राजपाल, नरेश, सतीसपाल, महाबीर, सुरेश, आढ़ती अशोक कुमार, जागीराम मौजूद रहे।