पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • 10 चोिरयों के तीन आरोपियों से 30 मोबाइल फोन, बाइक व 40,500 की नकदी बरामद

10 चोिरयों के तीन आरोपियों से 30 मोबाइल फोन, बाइक व 40,500 की नकदी बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | चोरी की 10 वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों से दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान चोरी के 30 मोबाइल फोन, 3 गैस सिलेंडर, 2 पंखे व एक बाइक व चोरी के माल को बेचने के बाद मिली राशि में से 40 हजार 500 रुपए बरामद हुए हैं। बुधवार को तीनों को जेल भेजा गया। सीआईए-टू प्रभारी योगेश कटारिया ने बताया कि रविवार रात सुताना रोड पर भादड़ मोड़ के पास मोनू, बेताब, अंकित जोकि महराणा का रहने वाला है, तीनों से देसी पिस्तौल, 69 जिंदा कारतूस, रॉड व बैटरी बरामद की थी। इनसे चोरी की 10 वारदातों का खुलासा हुआ था।

ये माल बरामद हुआ

1. 20 अप्रैल को जाटल रोड से दुकान से 42 मोबाइल चोरी किए। 30 बरामद।

2. 7 अप्रैल को गांजबड़ में कंबाइन मशीन से दो बैट्री चोरी की। बेचने पर राशि बरामद हुई।

3. 11 अप्रैल को निजामपुर में टावर से एक बैट्री चोरी की। बेचने पर राशि बरामद।

4. 14 अप्रैल को नवाकोट गुरुद्वारा के पास प्याउ से एक पानी की मोटर, एक मशीन व पाइप चोरी किया। राशि बरामद।

5. 14 अप्रैल को एनसी कॉलेज के सामने ढाबे से दो इनवर्टर बैट्री, दो पंखे व एक सिलेंडर चोरी किया। दो बैट्री, दो पंखे व एक सिलेंडर बरामद।

6. 7 मई को बबैल से स्ट्रीट लाइट की बैट्री चोरी की। राशि बरामद।

7. 9 फरवरी बरसत रोड पर ई-रिक्शा एजेंसी से ई-रिक्शा की 4 बैट्री चोरी की। राशि बरामद।

8. 9 फरवरी को हरिसिंह चौक के पास घर से 2 गैस सिलेंडर चोरी किया। सिलेंडर बरामद।

9. 26 अक्टूबर 2017 को एनएफएल प्लांट के पास से बाइक चोरी। बरामद।

10. 22 मई 2017 को उग्रा खेड़ी से बाइक चोरी। बाइक बरामद की।

खबरें और भी हैं...