पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • सीटीईपी को बिजली देने के लिए उद्यमियों ने उठाई मांग

सीटीईपी को बिजली देने के लिए उद्यमियों ने उठाई मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. सेक्टर-29 पार्ट-2 में सीटीईपी के लिए बिजली कनेक्शन देने की मांग को लेकर द पानीपत डायर्स एसो. के उद्योगपति बिजली निगम के एसई से मिले।

बिजली निगम के एसई से मिले उद्यमी

भास्कर न्यूज | पानीपत

सेक्टर-29 पार्ट-2 में विशेष रूप से डाइंग फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को ट्रीट करने के लिए लगाए गए कॉमन ट्रीटमेंट इक्युपमेंट प्लांट (सीटीईपी) में बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए एसई से मुलाकात की। उद्यमियों ने कहा कि इस कनेक्शन के लिए हुडा ने कई महीने से अप्लाई किया हुआ है। कनेक्शन जारी नहीं होने से प्लांट नहीं चल रहा। इसलिए सड़कों पर पानी बह रहा है। इस बारे में एसई पीके गोयल ने बताया कि कनेक्शन की फाइल 11 मई को एक्सईएन कार्यालय से मिल गई थी। इसे 14 मई को ही पंचकूला मुख्यालय में अप्रूवल के लिए भेज दिया है।

द पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम सिंह राणा ने बताया कि सीटीईपी का कनेक्शन 500 से ऊपर का कनेक्शन हेड आॅफिस से पास होता है। इस समय सेक्टर-29 पार्ट-2 में एक ही 21 एमएलडी का प्लांट है। जबकि सेक्टर-29 पार्ट-2 से रोजाना 40 एमएलडी तक पानी निकालता है। दोनों प्लांट चलेंगे ताे सड़कों पर पानी नहीं हाेगा। इस अवसर पर मुकेश रेवड़ी, सुरेश गांधी, नितिन अरोड़ा व पंकज सलूजा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...