पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • इनहांसमेंट नोटिसों में सेटलमेंट नहीं होने से सेक्टरवासी 27 से हुडा दफ्तर में देंगे धरना

इनहांसमेंट नोटिसों में सेटलमेंट नहीं होने से सेक्टरवासी 27 से हुडा दफ्तर में देंगे धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनहांसमेंट नोटिसों की सुधार की मांग पर अड़े सेक्टर एसोसिएशन 27 मई को हुडा कार्यालय में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे। हुडा अधिकारियों की वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी को ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। बुधवार को बैठक कर धरना प्रदर्शन का फैसला लिया।

इस संदर्भ में एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। कहा कि इस मामले को लेकर मंगलवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी अंतिम बार सेक्टर-18 स्थित हुडा आॅफिस पहुंचे। वहां हुडा अधिकारी ने वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी के बारे में जानकारी दी। इस पॉलिसी की सभी सेक्टर वासियों ने कड़ी निंदा की। कहा कि हुडा अधिकारी नियमों को ताक पर रख नोटिस भेज रहे हैं। सेक्टर वासियों से वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं जोकि सरासर गलत है। सेक्टर- 6 के प्रधान एसके त्यागी और सेक्टर-7 के प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि एसोसिएशन पिछले काफी महीनों से हुडा अधिकारियों से नोटिस में संशोधन की मांग कर रही है। तीन दिन कार्यालय में धरना भी दिया जा चुका है। बावजूद इसके अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। सेक्टर- 8 के प्रधान मेहरदास ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी 40 प्रतिशत की छूट का लालीपॉप दे रहे हैं। वन टाइम सेटलमेंट की पॉलिसी में शर्त रखी है कि पहले आप अपना केस कोर्ट से वापस लें। लिखकर दें कि भविष्य में कोई केस नहीं करेंगे। तब वन टाइम सेटलमेंट का लाभ मिल सकेगा।

जिला संयोजक बलजीत सिंह और सेक्टर- 24 के प्रधान सतीश गुप्ता ने कहा कि सेक्टर- 6, 7 और 8 में वर्ष 2009 में इनहांसमेंट 280 रुपए प्रति वर्ग मीटर था। अब 1547 रुपए प्रति वर्गमीटर कर दिया है। नियम आैर कानून को ताक पर रखकर अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। अब जवाब देने का वक्त आ गया है। फैसला लिया कि 27 मई को सेक्टरवासी राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। जो अनिश्चितकालीन होगा। इस दौरान अधिकारियों के भ्रष्टाचार की पोल भी खोली जाएगी। इस मौके पर शक्ति सिंह, राजेंद्र, इंद्र सिंह, मेहरदास, मास्टर रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।

इधर, सेक्टर-12 की मांगों को लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसो. ने सौंपा ज्ञापन

पानीपत | सेक्टर-12 की मांगों को लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम अधिकारियों को प्रेस वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। इसमें सीवर का गंदा पानी, पीने का गंदा पानी, सड़कों का लेवल ठीक नहीं, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, पार्कों की समस्याएं, नालों पर शौचालय बनाए जाएं व इत्यादि मांगों काे लेकर बुधवार लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि सेक्टर-12 में एक भी सुविधा नहीं मिल रही, जिससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। पार्कों की दशा पहले से खराब हो गई है। पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए झूले टूटे हुए हैं। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम करता है। इस ओर नगर निगम के अधिकारी, विधायक व अफसर तक ध्यान नहीं दे रहे हैं। सेक्टर-12 की ज्यादातर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। इससे रात में आने-जाने पर खतरा बना रहता है व घरों में चोरी होने की आशंका भी रहती है। उन्होंने कहा कि वार्ड में चोरी की घटनाएं रोजाना सामने आ रही हैं। पुलिस की गश्त भी कम हो गई है। सेक्टर-12 में पुलिस की गश्त बढ़नी चाहिए। नगर निगम द्वारा बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सेक्टर में दो जगह शौचालय भी बनाए जाने चाहिए। इसमें आर्य समाज मंदिर के पास व नवा कोट गुरुद्वारे के पास नाले पर शौचालय बनाना चाहिए। नगर निगम की ओर से अगर 15 दिनों में कोई ठोस कदम नहीं उठाना तो रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान अमित नारंग, ओम ढींगड़ा, विजय शर्मा, महेश पाहुजा, राजन कोचर व हरीश खुराना मौजूद रहे।

पानीपत. सेक्टर-12 रेजिडेंट वेलफेयर एसो. के प्रधान मोनू नारंग पत्रकारों से बात करते हुए।

खबरें और भी हैं...