पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों पर लगवाए रिफ्लेक्टर

ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों पर लगवाए रिफ्लेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीटी रोड पर बिना रिफ्लेक्टर दौड़ा रहे आधा दर्जन वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने रिफ्लेक्टर लगवाते हुए हिदायत भी दी। इसके साथ ही पुलिस ने रेलवे रोड पर पीली पट्‌टी के बाहर खड़े एक दर्जन से ज्यादा दो पहिया वाहनों के चालान काटे।

बाबरपुर ट्रैफिक प्रभारी महेंद्र सिंह ने सड़क- सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को बिना रिफ्लेक्टर लगा कर वाहन दौड़ाने वालों की चेकिंग की। बरोली मोड़ पर आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को रोका जिन पर रिफ्लेक्टर नहीं था। पुलिस ने चालान काटा। इस दौरान रिफ्लेक्टर भी लगवाए। इस मौके पर दो पहिया वाहन को लहराकर चलाने वाले युवक को पकड़ लिया। एल्को सेंसर से चेक किया तो वह नशे में था। उसका चालान काट दिया। इसके बाद टीम ने रेलवे रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। पीली पट्‌टी के बाहर खड़े एक दर्जन से ज्यादा वाहनों के चालान काटे। हिदायत देते हुए कहा कि अगली बार पकड़े जाने पर वाहन को सीज कर दिया जाएगा।

पानीपत. वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाते ट्रैफिक प्रभारी महेंद्र सिंह।

खबरें और भी हैं...