पानीपत में यमुना से सटे 8 किमी के दायरे में 26 मई से शराब बिक्री पर रहेगी रोक
यूपी में कैराना लोकसभा का उपचुनाव 28 मई को होना है और नतीजे भी 30 मई को आएंगे। शांति पूर्ण चुनाव के लिए बुधवार को पानीपत और शामली जिला प्रशासनिक अधिकारियों की लघु सचिवालय में बैठक हुई। जिसमें डीसी सुमेधा कटारिया, शामली के जिलाधीश इंद्र विक्रम सिंह, पानीपत की एसपी संगीता कालिया, शामली के एसपी देवरंजन सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में तय किया गया कि चुनाव से 48 घंटे पहले 26 मई से ही सख्ती की जाएगी। इसके तहत पानीपत में यमुना से सटे 8 किलोमीटर एरिया में शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे। साथ ही शामली में हैवी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हल्के वाहनों के रूट भी बदले जाएंगे। 8 किलोमीटर दूर ही रास्ता सील कर दिया जाएगा।
मांगी बदमाशों की सूची
पानीपत और शामली पुलिस ने बदमाशों की सूची भी एक-दूसरे से मांगी। ताकि पता चल सके कि पानीपत का कौन सा अपराधी यूपी औ यूपी का अपराधी पानीपत में क्राइम कर रहा है। अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी आपस में साझा किए गए। डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि 30 मई को भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। साथ ही सभी तरह की सख्ती रहेगी।
एहतियात
28 को यूपी में होने वाले कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सख्ती
पानीपत. डीसी सुमेधा कटारिया एसपी के साथ मीटिंग करती हुईं।