पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • रेलवे में जमा नहीं होती वेंडरों की लाइसेंस फीस: मोहन लाल

रेलवे में जमा नहीं होती वेंडरों की लाइसेंस फीस: मोहन लाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत रेलवे स्टेशन पर खान-पान की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे ठेकेदार मोहन लाल ने कहा कि वर्ष 2005 में रेलवे ने नियम बनाकर वेंडरों की लाइसेंस फीस बंद कर दी थी। तब अब तक रेलवे मंडल को खान-पान की चीजों की बिक्री के रूप में आने वाली राशि केे हिसाब से ही रेवेन्यू जमा करवाया जाता है। वेंडरों की लाइसेंसी फीस से संबंधित किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जाती। यह बातें उन्होंने रेलवे वेंडरों की फीस से संबंधित गड़बड़ी के आरोपों को गलत बताते हुए कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी हितों के लिए इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। कामकाज को प्रभावित करने के उद्देश्य से उनके खिलाफ विभिन्न माध्यमों से अफवाहें फैला रहे हैं। खान-पान की चीजों की बिक्री व अन्य किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जाती। ज्ञात हो कि अगस्त 2017 में वेंडरों की लाइसेंस फीस में गड़बड़ी की बातें उठी थी। जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ नहीं मिली।

खबरें और भी हैं...