पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठेकेदारों व एमई-जेई की साझीदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम में डिवेलपमेंट वर्क के लिए अचानक से टेंडरों की बाढ़ आ गई है। स्लैब से लेकर नाला बनाने के लिए 13 करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर जारी किए गए हैं। जिला अध्यक्ष प्रमोद विज को शिकायत कर वार्ड-3 से भाजपा पार्षद हरीश शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि निगम के दो एमई और दो जेई की 6 ठेकेदारों के साथ साझेदारी चल रही है। सब मिलकर टेंंडर ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर अफसर ही इस तरह से ठेकेदारों के साथ मिलकर काम करेंगे तो सही काम कैसे होगा। इसलिए इतना बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। शर्मा ने विजिलेंस की जांच कराने की मांग की है। इस बारे में जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने कहा कि निगम की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। लोगों के लिए यह निगम फ्रेंडली नहीं है। हर काम में दलाल घुसे हैं। इसकी शिकायत सीएम से की गई है कि निगम अफसरों की कार्यशैली को बदलने की जरूरत है। इस बारे में मेयर सुरेश वर्मा ने कहा कि जांच के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जा रहा है। डिप्टी मेयर सीमा पाहवा का आरोप है कि एक जगह नालियों के ऊपर स्लैब डाला गया, फिर वहां से उठाकर दूसरी जगह लगा दिए गए। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यालय के साथ ही दो नालियां ढंकी तो गई, लेकिन स्लैब उठा लिए गए।

खबरें और भी हैं...