पानीपत| लालबत्ती स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में एलीमेंट्री स्कूल के हेड मास्टरों ने एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि समकक्ष ग्रेड पे में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी द्वितीय क्षेणी का दर्जा दिया जाए। पंजाब फाइनेंशियल नियम के अनुसार ही सभी आहरण व वितरण अधिकारी द्वितीय श्रेणी में है। इस अवसर पर संदीप शर्मा पानीपत, जसबीर सैनी, रमेश वर्मा, प्रोमिला देवी झज्जर, गुरजीत सैनी पंचकुला, रुपचंद यमुनानगर, जयपाल रेवाड़ी, डा. नरेंद्र मेवात व प्रेम पाल चंदेल करनाल मौजूद रहे।