मतलौडा| नैन गांव में 22 वर्षीय महिला सोनिया ने शनिवार की शाम को इनो समझकर जहरीला पाउडर खा लिया। 10 मिनट बाद ही उसे उल्टियां होनी शुरू हो गई। देर रात उसे अहर गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां थोड़ी राहत मिली, इसके बाद उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।