पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • कूड़ा उठाने गए कर्मचारियों से मारपीट मामले में 7 पर केस

कूड़ा उठाने गए कर्मचारियों से मारपीट मामले में 7 पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री दिगंबर जैन मंदिर के पास पड़े कचरे को साफ कर रहे जय भारत मारूति (जेबीएम) कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट कर ट्रैक्टर के डीजल टैंक में चीनी डालकर उसके जाम करने के मामले में प्रधान सहित 7 नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, मारपीट व अन्य धारा में केस दर्ज हुआ है। शिव पुत्र बलवंत और राकेश पुत्र अमर सिंह ने शिकायत दी कि वे जेबीएम कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। 19 मई को हमेशा की तरह अपने ट्रैक्टर को लेकर जेबीएम कम्पनी द्वारा बताए गए क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए पहुंचे।

जैन मंंदिर के पास कूड़ा उठा रहे थे। तभी कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष चंडालिया के कहने पर कर्मचारी संघ के प्रधान गोविंदा, अन्य प्रधान राकेश कुमार नवीन पुत्र सुभाष, उसका भाई राहुल, अजय पुत्र जयवीर, दिनेश पुत्र पालेराम कुछ अज्ञात साथियों के साथ लाठी व हॉकी लेकर आए। जबरन काम रोककर गाली गलौच की। मारपीट कर आरोपियों ने ट्रैक्टर में संदिग्ध पदार्थ डाल दिया। लोगों के आने पर आरोपी भाग गए।

रंजिश में छात्र को पीटा

पानीपत | सेक्टर-18 में 4 दिन पहले 3 युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर छात्र की पिटाई कर दी थी। इसके बाद पीड़ित छात्र ने आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में मामला दर्ज कराया है। भादड़ गांव के रहने वाले सतनारायण का बेटा शिव कुमार सेक्टर-18 के डीबीएम कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। कॉलेज में पढ़ने वाले करनाल के पुंडरी गांव निवासी आजाद से उसकी करीब दो माह पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर आजाद उससे रंजिश रखने लगा। 16 मई दोपहर को वह कॉलेज से आ रहा था। इस दौरान आजाद व दो अन्य युवकों ने रास्ता रोककर उसकी पिटाई कर दी।

मारपीट का केस दर्ज

पानीपत| सिटी थाने में वेद दुआ ने केस दर्ज कराया कि 26 अप्रैल की रात को वह दोस्त संजीव कुमार के साथ फल लेने गया था। फतेहपुरी चौक पर रामनगर का चंद्र प्रकाश, अनिल नारंग उर्फ बिट्टू मास्टर व उसका भतीजा कुनाल नारंग ने आरटीआई लगाने को लेकर मारपीट की। बाद में 8-10 व्यक्तियों ने भी मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए।

खबरें और भी हैं...