पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • मैकेनिक पर हमला कर लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

मैकेनिक पर हमला कर लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर 29 में सज्जन चौक पर दो मैकेनिक पर हमला कर लूटपाट करने वाले 3 आरोपी शनिवार रात को पेप्सी पुल के नीचे लूट की साजिश बनाते पकड़े गए। उनसे दो रॉड व एक टार्च बरामद हुई। तीनों को रविवार को न्यायालय में पेश करके एक दिन की रिमांड पर लिया गया। सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंबाला के कृष्णा नगर के रहने वाले सुंदर का बेटा दीपक, रमेश का बेटा दीपक और ऊझा रोड पर नलवा कॉलोनी के रहने वाले पृथ्वी सिंह का बेटा आकाश है। तीनों ने 10 मई देर रात सज्जन चौक के पास फैक्ट्री में मशीन रिपेयर करके लौट रहे दिल्ली के मयूर विहार के रहने वाले मैकेनिक देवेंद्र और उसके साथी ताराचंद्र पर हमला कर दो मोबाइल, कैश व अन्य सामान लूटा था। शनिवार रात को तीनों पेप्सी पुल के नीचे राहगीरों को लूटने की फिराक में थे। बाबरपुर अड्डा पर मौजूद सीआईए-वन की टीम ने गाड़ी की बत्ती उतारकर रेड की तो तीनों ने पुलिस टीम को लूटने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पेप्सी पुल के नीचे लूट की साजिश रच रहे थे

खबरें और भी हैं...