पानीपत | बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय महिला का पर्स चोरी करने का प्रयास करने वाले युवक को लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान शामली जिले के कैराना निवासी सोनू के रूप में हुई है। कैथल के रमाना-रमानी गांव की रहने वाले राजेश कुमार की प|ी गीता समालखा से पानीपत स्टैंड पर आई थीं। कैथल जाने के लिए वह जैसे ही बस में चढ़ने लगी तो एक युवक ने उसका पर्स चोरी करने का प्रयास किया था।