पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्या के आरोपियों की तलाश में छापे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | सेक्टर 29 में फ्लोरा चौक के पास बनी बिल्लू लेबर कॉलोनी में शुक्रवार रात शराब पार्टी के दौरान विवाद होने पर युवक की हत्या करने के मामले में फरार तीनों दोस्तों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। सेक्टर 29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गांव गंज बासौदा का 35 वर्षीय पंचम सिंह पुत्र चतर सिंह बिल्लू लेबर कॉलोनी में रहता था। इसी कॉलोनी में यूपी के बलिया जिले के गांव कंसो पटना का आनंद गिरी, उड़ीसा के ब्रह्मपुर का शरद, यूपी के बनारस जिले के बरहईकलां का राहुल भी किराए पर रहते थे। चारों सेक्टर 29 में ग्राेवर इंड्रस्ट्रीज में काम करते थे। शुक्रवार रात को विवाद होने पर आनंद गिरी, शरद व राहुल ने चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से पंचम सिंह की हत्या कर दी थी।

खबरें और भी हैं...