पानीपत | एक महिला ने जमाई नवीन पाठक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। विराट नगर की रहने वाली बबली शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटी ज्योति रानी की शादी वीर भवन चौक के रहने वाले नवीन पाठक के साथ हुई थी। ज्योति मायके में आई थी। आरोप है कि रात को नवीन शराब पीकर आया और गाली-गलौज की और दूसरी बेटी से मारपीट की।