पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • बीमारी से परेशान दिल्ली के युवक ने पानीपत में खाया जहर, माैत

बीमारी से परेशान दिल्ली के युवक ने पानीपत में खाया जहर, माैत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली के एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर पानीपत में शनिवार शाम आत्महत्या कर ली। जहरीला पदार्थ खाने के बाद घर पर फोन कर परिजनों जानकारी दी। परिजनों ने पानीपत पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सेक्टर 6/7 पुलिस चौकी के हवलदार सरोज कुमार ने बताया कि दिल्ली के माजरी के रहने वाले जगजीत का 32 वर्षीय बेटा परवेश कुमार माथुर बीमारी से परेशान था। उसके सिर की नस ब्लॉक हो गई थी। दो बार ऑपरेशन भी हो चुका था। कुछ दिनों से वह तनाव में रहता था। शनिवार सुबह वह कार से जिम गया था, लेकिन लौटकर घर नहीं आया। परिजनों ने फोन लगाया तो उसने करनाल की तरफ जाने की बात कही। इस पर परिजन भी उसके पीछे ही करनाल के लिए निकले। पानीपत टोल के पास पहुंचकर परवेश ने परिजनों को फोन किया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इस पर परिजन टोल के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे तो परवेश कार की खिड़की खोलकर उल्टी कर रहा था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...