पानीपत| तहसील कैंप में रिक्शा चालक बहादुर के घर में रविवार रात लगभग 8 बजे गैस लीक होने के कारण आग लग गई। आग पूरे घर में फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने तक लोगों ने कमरे की खिड़की तोड़कर आग पर मिट्टी व पानी डाल कर काबू पा लिया था। बहादुर ने बताया कि आग के कारण फ्रिज, अलमारी, बेड, बर्तन, ई-रिक्शा के दस्तावेज व 30 हजार की नकदी जल गई।