डीसी ने 3 बार जांचा वजन, तीनों बार मिला कम
पानीपत. बारिश से फसल की कटाई नहीं हो पा रही थी न ही गेहूं की खरीद हो रही थी। अब मौसम ठीक होने के बाद अनाज मंडी में गेहंू की आवक तेज हुई। लिफ्टिंग न होने से मंडियों में 90 हजार एमटी गेहूं पड़ा है। फोटो|भास्कर
भास्कर न्यूज | पानीपत, इसराना, सनौली
अनाज मंडियों में लगातार आ रही किसानों और आढ़तियों की परेशानियों को देखने के लिए डीसी डॉ. सुमेधा कटारिया शनिवार को इसराना मंडी में निरीक्षण करने के लिए पहुंची। जहां उन्होंने आढ़तियों और किसानों से बात करके उनकी समस्याओं का जाना। इसके बाद उन्होंने आढ़तियों से गेहूं के भरे बैग का वजन करने के लिए कहा। जब पहला बैग कांटे पर रखा तो 100 ग्राम वजन कम मिला। जिस पर आढ़ती ने कहा कि बैग फटा हुआ है इसलिए कुछ गेहूं निकल गया होगा। इसके बाद दूसरे बैग का वजन करवाया उसमें भी वजन कम मिला। इतना ही नहीं तीसरी बार फिर एक बैग उठा कर तोला गया तो उसमें भी वजन कम मिला। जिस पर डीसी ने आढ़तियों समेत खरीद करने वाली एजेंसी को निर्देश दिए की वजन करने में किसी तरह की गड़बड़ नहीं होनी चाहिए। किसान साल भर मेहनत करके खेती करता है तब जाकर यहां अनाज लेकर आ रहा है। इसलिए किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलना चाहिए। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को भी इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
नजदीक की जगह दूर ले जा रहे गेहूं
मंडियों के दौरे के दौरान डीसी ने आढ़तियों से बात कर उनकी समस्या जानी। आढ़तियों ने डीसी को कहा कि अधिकारी उनके गेहूं को नजदीक के गोदाम में ले जाने की जगह दूर के गोदामों में ले जा रहे हैं। इसराना में एफसीआई का गोदाम होते हुए भी उन्हें दीवाना गोदाम में गेहूं भिजवाना पड़ रहा है। नौल्था का गेहूं इसराना के गोदाम में भिजवाया जा रहा है। जिससे नौल्था वाले व इसराना वाले आढ़तियों को ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। इससे लिफ्टिंग होने में भी ज्यादा समय लग रहा है, अगर नजदीक के गोदाम में गेहूं रखा जाएगा तो लिफ्टिंग जल्दी होगी और समय की बचत होगी। आढ़तियों ने उनका गेहूं इसराना के गोदाम में रखवाने की गुहार लगाई। जिस पर डीसी ने कहा कि वो इस बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगी।
कटारिया के निर्देश -मेहनत का फल पूरा मिलना चाहिए...
इसराना. अनाज मंडी में शनिवार को डीसी सुमेधा कटारिया निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दैारान उन्होंने बैग काे चेक किया तो गेहूं कम मिला।
कच्चे में उतार रहे गेहूं
जब पहला बैग कांटे पर रखा तो 100 ग्राम वजन कम मिला। आढ़ती ने कहा कि बैग फटा हुआ है इसलिए कुछ गेहूं निकल गया होगा, लेकिन हर बार वजन कम मिला तो डीसी कटारिया नाराज हो गईं। उन्होंने आढ़तियों और खरीद एजेंसी को कहा कि किसानों की साल भर की मेहनत है वजन में गड़बड़ी नहीं होना चाहिए। फल पूरा मिला चाहिए।
सनौली अनाज मंडी में गेहूं की बोरियॉ का उठान नहीं होने से मंडी में लगे बोरियों के ढेर लग गए हैं। मंडी में 40 हजार से अधिक कट्टे लगे हुए है। मंडी में जगह कम होने पर आढ़तियों ने गेहूं के ढेर लगाने पड़ रहे है। अनाज डालने की जगह की कमी हो गई है और आढ़तियों को अब गेहूं को मंडी के साथ लगते खेतों में कच्चे में उतारना पड़ रहा है। आढ़तियों का कहना है कि सवा दो एकड़ जगह में बनी छोटी मंडी सनौली में गेहूं की बोरियां की लिफ्टिंग न होने से अनाज मंडी पूरी तरह से भर चुकी है। जिस पर गेहूं को अनाज मंडी में जगह नहीं होने से गेहूं को सड़क पर डाल कर तोलना पड़ रहा है। मार्केट कमेटी के सचिव सुलतान सिंह का कहना है कि गेहूं का उठान तेज किया जाएगा। गेहूं खरीद एजेंसी को आढ़तियों की समस्या हल करने के लिए कहा गया है। जल्द ही उनकी समस्या का हल हो जाएगा।
लिफ्टिंग न होने से मंडियों में पड़ा 90 हजार एमटी गेहूं
कहां कितनी गेहूं खरीद
स्थान खरीद
अहर 1250
बबैल 1833
बाबरपुर 10815
बापौली 12579
छिछड़ाना 2167
इसराना 9175
मतलौडा 22245
नौल्था 3071
पानीपत 19286
समालखा 45340
सनौली 3227
उरलाना 510
कुल 131498
गेहूं रखने की नहीं रही जगह
समय पर लिफ्टिंग न होने के कारण मंडियों में करीब 90 हजार एमटी गेहूं खुला पड़ा है। जिससे मंडियों में अब गेहूं रखने के लिए जगह नहीं रही है। इससे किसानों की परेशानी और भी बढ़ गई है। अब तक मंडियों में करीब 1.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें विभिन्न एजेंसियां 131498 एमटी गेहूं की खरीद कर चुकी है, लेकिन लिफ्टिंग केवल 53826 एमटी गेहूं की हुई है। जिसके चलते खरीद हो चुके और बिना खरीदे गए समेत कुल 90 हजार एमटी गेहूं मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है। लगातार बदलते मौसम से किसानों को चिंता बढ़ रही है। किसानों को चिंता हो रही है कि अगर फिर से बारिश आ गई तो कहीं दोबारा गेहूं न भीड़ जाए। इससे पहले भी मंडियों में लिफ्टिंग न होने के कारण गेहूं भीग कर खराब हो चुका है। इसलिए किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं मंडियों में इतना ज्यादा गेहूं होने के कारण नया गेहूं रखने के लिए जगह कम रह गई है और किसानों का बहुत कम गेहूं लिया जा रहा है। जिससे परेशानी काफी ज्यादा बढ़ गई है।
जानिए.. एजेंसी की खरीद और उठान की स्थिति
फूड सप्लाई
खरीद उठान
23541 5015
हैफेड
खरीद उठान
46791 21539
एफसीआई
खरीद उठान
9726 3548
वेयर हाउस
खरीद उठान
51440 23724
कुल
खरीद उठान
131498 53826