पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क हादसे में एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्मल| रिफाइनरी मोड़ के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में लिया इससे उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। बोहली चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार गांव सुताना निवासी 20 वर्षीय आर्दश पुत्र गोबिंद राम पानीपत रिफाइनरी की वीआरसी कंपनी में सहायक का काम करता था। शाम को वह वापस गांव आ रहा था। उधर पानीपत रिफाइनरी की ओर से एक ट्रक पानीपत की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ट्रक को ओवरटेक करने लगा तो चालक ने ट्रक गलत साइड में मोड़ दिया। इसके वह बाइक सहित ट्रक के नीचे आ गया। जब लोगों ने आवाज लगाई तो ड्राइवर वाहन से नीचे उतर कर फरार हो गया। बोहली चौकी इंचार्ज श्री भगवान ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...