महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान
इसराना| रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक पर इसराना फाटक के पास परडाना की एक महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। जीआरपी पानीपत ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वेदपाल निवासी परडाना ने बताया की उसकी प|ी अनुराधा (28) मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शनिवार सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई। आस-पास ढूंढने पर भी नहीं मिली। इसके बाद इसराना फाटक के पास महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। वहां जाकर देखा तो वह अनुराधा का शव था। वेदपाल ने बताया की उसके तीन बच्चे हैं और उसकी प|ी छह माह की गर्भवती थी।