पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

20 को एसीएस योजनाओं की लेंगे रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता 20 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर विभिन्न विभागों की प्रगति व तैयारियों की समीक्षा के लिए डीसी सुमेधा कटारिया ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता 20 अप्रैल को दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिपोर्ट लेंगे। इसमें सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी शामिल होंगे और अपने अधीन चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी देंगे।

खबरें और भी हैं...