पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • दिव्य समाज निर्माण कोर्स में 31 ने सीखे व्यक्तिगत व सामाजिक विकास के गुर

दिव्य समाज निर्माण कोर्स में 31 ने सीखे व्यक्तिगत व सामाजिक विकास के गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुना एन्क्लेव स्थित आर्ट आॅफ लिविंग में सोमवार को दिव्य समाज निर्माण कोर्स में 31 प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत व समाज विकास के तरीके सीखे। कार्यक्रम में जयपुर से पहुंचे अंतरराष्ट्रीय शिक्षक महेश शर्मा की ओर से प्रतिभागियों को कोर्स कराया गया।

इस दौरान उन्होंने पद्मसाधना, विशेष ध्यान, प्राणायाम, सामूहिक क्रियाएं और आध्यात्मिक ज्ञान का अभ्यास कराया। इस मौके पर मोनिका गोयल, जोगिंद्र वर्मा, कुसुम धीमान, मोनिका गुप्ता, अनिल टंडन, सुरेश वाधवा, गौतम सेतिया, सिद्धार्थ, नमन गोयल, अदिति, यतिन व सुरेंद्र गोयल मौजूद रहे।

पानीपत. यमुना एन्क्लेव में ऑर्ट आफ लिविंग परिवार की कार्यशाला में शामिल क्षेत्र के लोग। फोटो|भास्कर

खबरें और भी हैं...