नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने हवन कर मांगी बेटियों पर हो रहे उत्पीड़न खत्म होने की मन्नत
पानीपत| आर्य समाज, मॉडल टाउन में नारी तू नारायणी उत्थान समिति व आर्य समाज महिला मंडल ने हवन कर बेटियों पर हो रहे उत्पीड़न खत्म होने की मन्नतें मांगी। यज्ञ में मुख्य यजमान समिति की सविता आर्य रहीं। इस मौके पर गुलशन नंदा, मंजरी , बृज रानी शर्मा, कमलेश अरोड़ा, शशि अग्रवाल, सुमित्रा, सरोज, पुष्पा, प्रेम सुधा गोयल, कांता नागपाल, अनु भाटिया, ज्योत्स्ना छौक्कर, कृष्णा, श्याम बाला, सरिता व नीरू मौजूद रही।