जिमखाना क्लब की सेवाएं सुधारने के निर्देश
पानीपत | लघु सचिवालय में जिमखाना क्लब को नया रूप देने के लिए डीसी सुमेधा कटारिया ने अधिकारियों की बैठक ली। एसडीएम विवेक चौधरी ने जिमखाना क्लब की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए डीसी को कई सुझाव दिए। डीसी ने कहा कि जिमखाना क्लब की सेवाओं को बेहतर बनाने के सभी प्रयास किए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिमखाना क्लब की सेवाओं में सुधार लाने की कोशिश करें।