पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • अपहरण में फंस रहा था सीसीटीवी फुटेज ने बचाया

अपहरण में फंस रहा था सीसीटीवी फुटेज ने बचाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बबैल गांव से हुए अमित अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। बच्चे ने जिस पड़ोसी को पहचाना था। पिता ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। वह वारदात वाले दिन फैक्ट्री में काम कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज ने खुलासा कर दिया है। थाना सदर पुलिस ने पड़ताल के बाद उसे छोड़ दिया है। बबैल के रहने वाले सूरज सिंह ने पड़ोसी सचिन के खिलाफ थाना सदर में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उनका बेटा अमित 10 अप्रैल की शाम पांच बजे दूध लेने घर से निकला था। तभी वैन सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहर्ताओं ने पुलिस के भय से उसे कुछ देर बाद ही देवी मंदिर के पास छोड़ दिया और भाग गए। अमित ने घर आने के बाद घर के पास रहने वाले सचिन को पहचानते हुए बताया कि सचिन ने ही उसका अपहरण किया था। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसएचओ विकास कुमार का कहना है कि आरोपी सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सेक्टर-29 स्थित फैक्ट्री में काम करता है। 10 अप्रैल को सुबह से रात तक वह फैक्ट्री में ही काम कर रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री में पहुंच सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वह सुबह 10 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक फैक्ट्री में ही था। इसके चलते उसे छोड़ दिया गया। एसएचओ का यह भी कहना है कि अपहरण होने से लेकर मुक्त कराने तक का एक भी साक्ष्य नहीं मिला है। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सूरज सिंह ने पहले भी कुछ लोगों पर शक जाहिर किया था, लेकिन उनकी संलिप्तता नहीं पाई गई थी।

नामजद लिखा गया था मुकदमा, पुलिस ने छोड़ा

खबरें और भी हैं...